इंदौर, 14 मई । सुखलिया और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार, 15 मई को नगर निगम के झोन कार्यालय-5 के घेराव की घोषणा की है।
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और उनके सहयोगियों के नेतृत्व में यह प्रदर्शन सुबह नौ बजे सुखलिया मेन रोड स्थित झोन कार्यालय पर किया जाएगा।
आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की आपूर्ति बाधित है तथा जलूद से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने के कारण रहवासियों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने इसे नागरिकों के मूल अधिकार से जुड़ा मुद्दा बताते हुए बड़ी संख्या में लोगों से आंदोलन में शामिल होकर जल संकट के समाधान की मांग करने की अपील की है.
