अ.भा. जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन का 32वां स्थापना दिवस, दावा – देशभर में 1 करोड़ से अधिक के सेवा कार्य
इंदौर, 6 जून। अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन ने अपना 32वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जेएसएसजी प्राइम इंदौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन की 31 वर्षों की यात्रा और सेवा गतिविधियों को रेखांकित किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मैत्री और संगठन के उद्देश्य से शुरू हुआ फेडरेशन आज देशभर में 140 से अधिक ग्रुप्स के माध्यम से हजारों परिवारों को जोड़ रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कोठारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के तहत फेडरेशन से जुड़े लगभग 140 ग्रुप्स ने शिक्षा, स्वास्थ्य, जीवदया और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से अधिक के सेवा कार्य किए।
समारोह में पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *