कृषि विकास इंदौर संभाग के संयुक्त संचालक के रूप में जितेन्द्र कुमार सिंह ने संभाला पदभार

इंदौर, 18 जून। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग इंदौर संभाग में संयुक्त संचालक के रूप में श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया।

श्री सिंह ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, इंदौर कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *