स्वरोजगार, अप्रेन्टिसशिप और शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलेगी

इंदौर, 31 जुलाई 2026 : इंदौर के आईटीआई नंदानगर (परदेशीपुरा) में 3 अगस्त को एक दिवसीय “युवा संगम” रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित यह मेला सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

उप संचालक रोजगार पी.एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और 650 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सेल्स, कस्टमर सपोर्ट, बैक ऑफिस, मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, वेयरहाउस, प्रोडक्शन इंजीनियर सहित विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।

मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बी.फार्मा तक है। आयोजन में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार, अप्रेन्टिसशिप, इनोवेशन, ऋण प्रक्रिया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अभ्यर्थियों से शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां साथ लाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *