नाबालिग से गैंग रेपIndore police arrested rape accused

दुष्कर्म का फरार इनामी आरोपी तीन महीने बाद इंदौर पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर

7 अक्टूबर 2023

मप्र के इंदौर की लसुडिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में तीन महीने से फरार एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 मई 2023 को एक पीड़िता ने लसुडिया थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें उसने रवि और कालु पर उसके साथ दुष्कर्म करने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन कालु तभी से फरार चल रहा था। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी पर 3 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने फरार आरोपी कालू उम्र 25 साल नि. निरंजनपुर मण्डी इन्दौर को गिरफ्तार किया गया हैं, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।