कुल 3622 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
इंदौर, 27 जून 2025: इंदौर संभाग में 341 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 3281 सहायिका पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 है। शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण और आयु 18-35 वर्ष निर्धारित है। केवल उसी ग्राम या वार्ड की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी, जहां पद रिक्त हैं। आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) या अधिकृत कियोस्क से किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क ₹100 है। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। अधिक जानकारी चयन पोर्टल पर उपलब्ध है।
