भैरव अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महाआरती में पुलिस बैंड की विशेष प्रस्तुति

इंदौर, 12 नवम्बर 2025। किला मैदान स्थित प्राचीन मंशापूर्ण काल भैरव मंदिर में बुधवार को भैरव अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा काल भैरव के दर्शन किए।

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। पूरे मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। दिनभर भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण के आयोजन किए गए।

मंदिर सेवक निलेश गोयल ने बताया कि भैरव अष्टमी पर मंदिर में अष्ट प्रहर की आठ आरतियाँ संपन्न की गईं। पहली आरती सुबह 5 बजे और अंतिम शयन आरती रात 12 बजे हुई। शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर बाबा को 56 भोग प्रसाद अर्पित किया गया और लगभग 1000 किलो मीठा प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। मंदिर के सिंहासन और छतरी पर इस वर्ष 15 किलो चांदी की परत चढ़ाई गई।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।