इंदौर,26 जुलाई 2025:

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने आज इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय में नगर के विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्रमांक 1 से 6 के साथ-साथ निपानिया, सांवेर और सरदार पटेल मंडल देपालपुर के कार्यकर्ताओं से श्री जामवाल ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जीराती, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोधे, आकाश विजयवर्गीय, जयपाल सिंह चावड़ा, प्रताप करोसिया, दीपक जैन टीनू, आलोक दुबे, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा और अंजू मखीजा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का परिचय नगर अध्यक्ष ने कराया। मिश्रा ने बताया कि भाजपा संगठन की नीति अनुसार वरिष्ठ नेता समय-समय पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं, जिसमें संगठनात्मक मजबूती के लिए सुझाव और अनुभव साझा किए जाते हैं।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।