इंदौर, 25 जुलाई 2025: इंदौर रजिस्ट्री ऑफिस में दस्तावेजों की हेराफेरी और करोड़ों के कथित घोटाले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने न्याय अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इंदौर रजिस्ट्रार कार्यालय में पदस्थ वर्तमान और पूर्व अधिकारियों ने भू-माफियाओं की मिलीभगत से करीब 2000 से अधिक रजिस्ट्री दस्तावेजों में हेराफेरी कर आम जनता को ठगा है।

यादव ने बताया कि इस सुनियोजित घोटाले के खिलाफ अब पीड़ित लोग हेल्पलाइन नम्बर 9098000004 पर संपर्क कर सकते हैं। दस्तावेजों की जांच और कानूनी मदद के लिए पांच हाईकोर्ट वकीलों की एक समिति भी बनाई गई है, जो निःशुल्क परामर्श देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में SIT गठित कर रजिस्ट्रार ऑफिस के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को जांच के दौरान पद से हटाने की मांग की है।

यादव ने आरोप लगाया कि इंदौर रजिस्ट्रार कार्यालय अब संपत्तियों पर कब्जा करने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने का अड्डा बन गया है। उन्होंने दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।