मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभी वार्डों से जुड़ेंगे ऑनलाइन
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी शासित इंदौर नगर निगम परिषद को 5 अगस्त को 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर इंदौर के 85 वार्डों में एक साथ विकास यात्रा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन सभी वार्ड स्तरीय कार्यक्रमों से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जानकारी दी कि यह आयोजन शाम 6:00 बजे से प्रारंभ होगा। सभी वार्डों में भाजपा द्वारा नियुक्त मुख्य अतिथि एवं वक्ता निगम सरकार की 25 वर्षों की उपलब्धियों तथा विकास कार्यों पर प्रकाश डालेंगे।
इन वार्डों में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि—मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, जीतू जिराती, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, आलोक दुबे, टीनू जैन सहित कुल 85 प्रमुख वक्ता शामिल होंगे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में विगत तीन वर्षों की विकास यात्रा को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
वार्ड क्रमांक 50 में स्कीम नं. 140, वर्ल्ड कप चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

