नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2026 : इंडिया गठबंधन आज चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से मिलने जा रहा था, लेकिन सीजेआई सूर्यकांत ने विपक्ष से मिलने में असमर्थता जाहिर की। सीजेआई ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के एक कार्यक्रम में मीडिया से संक्षिप्त वार्ता में कहा कि उन्हें विपक्ष की चिट्ठी कल मिली है, जिसका जवाब उन्होने दे दिया। मैंने उन्हें कुछ रीजन्स दिये है जिसमें मैंने असमर्थता जाहिर की है। जब सीजेआई से पूछा गया किन रीजन्स से आप मिलना नहीं चाहते हैं तो सीजेआई का जवाब था उन्हीं से पूछ लीजिएगा।
आपको बता दें इसके पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने भी इंडिया गठबंधन ने मार्च किया था लेकिन सीईसी भी इंडिया गठबंधन से मिलने तैयार नहीं थे। हाल ही में इंडिया ब्लॉक राष्ट्रपति से मिल चुका है और राष्ट्रपति ने एसआईआर के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों के सबूत मांगे हैं।
