इंदौर, 08 अगस्त 2025।
संभागायुक्त एवं इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में आईडीए बोर्ड की बैठक संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा और निर्णय लिए गए।
मुख्य निर्णय इस प्रकार रहे—
टीपीएस-08 के भूखंड क्रमांक FP-422 (1.613 हेक्टेयर) पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत आवास निर्माण का निर्णय। इससे एम.आर.-10 निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
योजना क्रमांक 171 में सहकारिता विभाग से संबंधित भूमियों को योजना से पृथक कर संशोधित प्रस्ताव बनाने के निर्देश।
एम.आर.-10 रोड पर लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से मांगलिया रेलवे स्टेशन के बीच रेल ओवर ब्रिज निर्माण हेतु ₹48.81 करोड़ की निविदा स्वीकृति।
60 मीटर चौड़ी सड़क पर एचटीएलटी लाइन शिफ्टिंग व भूमिगत केबल क्रॉसिंग के शेष कार्य हेतु ₹3.93 करोड़ की स्वीकृति।
टीपीएस-4, ग्राम निपानिया व कनाड़िया में मास्टर प्लान सड़कों के निर्माण में एचटीएलटी लाइनों की शिफ्टिंग हेतु ₹1.90 करोड़ की स्वीकृति।
फूटी कोठी चौराहे पर संत श्री सेवालाल जी महाराज फ्लायओवर के सर्विस रोड चौड़ीकरण के लिए नगर निगम को ₹2.43 करोड़ देने का निर्णय।
योजना क्रमांक 134 के स्नेह धाम बिल्डिंग के पीछे उद्यान में सौंदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति।
श्री देवी अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में सुगम्य पुस्तकालय निर्माण हेतु कंसल्टेंट नियुक्त करने का निर्णय।
रिंग रोड से एम.आर.-11 तक 12 मीटर चौड़ी लिंक रोड निर्माण व स्ट्रीट लाइट कार्य के साथ एचटीएलटी लाइन स्थानांतरण हेतु निविदा स्वीकृति।
