संभागायुक्त ने धूलकोट के प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया

इंदौर, 8 अगस्त 2025। संभागायुक्त दीपक सिंह ने सांदिपनी विद्यालय, धूलकोट (जिला खरगोन) के प्रभारी प्राचार्य सत्यनारायण मालवीय को गंभीर लापरवाही और संस्था पर नियंत्रण न रखने के आरोप में निलंबित कर दिया।
कलेक्टर खरगोन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, विद्यालय में कार्यरत एक अंशकालिक मजदूर द्वारा छात्राओं से अनुचित व्यवहार की शिकायत पर भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। जांच में लापरवाही सिद्ध होने पर यह कार्रवाई की गई।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिम जाति विकास परियोजना, खरगोन रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वरिष्ठ शिक्षक विनोद सांवलिया को अस्थायी रूप से प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।