इंदौर, 12 अगस्त 2025 – कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष सिंह ने शिक्षा, रोजगार और इलाज से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया। एक दिव्यांग छात्रा को उच्च शिक्षा के लिए लैपटॉप स्वीकृत किया गया, बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार संबंधी निर्देश दिए गए और गंभीर बीमारी से पीड़ित जरूरतमंदों को उपचार के लिए सहायता दी गई।

निजी टेक्सटाइल कंपनी के कर्मचारियों के वेतन भुगतान, मकान गिरवी भुगतान, पीएम आवास लाभ और स्कूल फीस जैसी शिकायतों पर संबंधित एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। तत्काल समाधान संभव न होने वाले प्रकरणों के लिए समय-सीमा तय कर साप्ताहिक समीक्षा की व्यवस्था की गई।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।