इंदौर 04 जुलाई 2025
इंदौर में पहली बार हेल्थकेयर CEO मीट का आयोजन हुआ। जिसमें भविष्य को देखते हुए शहर के 50 लाख लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तकनीक और प्रबंधन शोध के उपयोग पर चर्चा हुई। इस बैठक में सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी, आईआईएम इंदौर के प्रो. अजीत फडनीस, अर्पित कोठारी, एरा द्विवेदी, डॉ. राजेश जैन, डॉ. कुशाग्र जैन, डॉ. विशेष कासलीवाल, सीए ध्रुव सांघवी और समन्वय गोकुलदास शामिल हुए।
डॉ. हसानी ने निजी क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने व सेवाएं सुलभ करने पर सुझाव मांगे। उन्होंने इंडोर के स्वास्थ सेवाओं को भी नंबर एक बनाने की बात की और इसमें एआई और टेक्नोलोजी के प्रयोग पर जोर दिया। अर्पित कोठारी (CEO, bodyScans) ने एआई के जरिये बेहतर हेल्थकेयर व पुराने कानूनों जैसे पीसीपीएनडीटी एक्ट में सुधार की बात कही। डॉ. राजेश जैन (DNS अस्पताल) ने आयुष्मान योजना के प्रभाव व आईआईएम इंदौर के साथ मिलकर डेटा आधारित अध्ययन का सुझाव दिया। प्रो. फडनीस ने सरकार व अकादमिक संस्थानों को एक मंच पर लाने की आवश्यकता जताई।
