इंदौर: एमवायएच अस्पताल ने जटिल सर्जरी कर मरीज़ की जान बचाई गई
इंदौर, 31 जनवरी 2026: इंदौर के एमवायएच अस्पताल में एक गंभीर हादसे का शिकार मरीज को शासकीय महाराजा यशवंत राव होल्कर (MYH) अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने नया जीवन दिया। जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 2026 की शाम 5:30 बजे 38 वर्षीय सोहन, पिता पनालाल, निवासी गोकुल नगर, घर पर लोहे की रोड काटते समय ग्राइंडर से गर्दन कटने के कारण गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल लाया गया।
परिजनों के अनुसार गर्दन कटने से खाने और साँस की नली दोनों प्रभावित हुईं और गंभीर रक्तस्राव हुआ। एमवायएच के सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अरविंद शुक्ला और डॉ. सुदर्शन ओड़िया के मार्गदर्शन में डॉ. संजय महाजन, डॉ. शुभ घनघोरिया, डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. सुनिल राठौड़, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. सुजय सिंह और डॉ. शेर सिंह ने इमरजेंसी ऑपरेशन कर मरीज़ की जीवन रेखा बचाई।
ऑपरेशन के दौरान साँस की नली और खाने की नली को जोड़ा गया और ट्रेकियोस्टॉमी कर मरीज़ को ICU में रखा गया। पांच दिन की गहन चिकित्सा के बाद मरीज़ को वार्ड में शिफ्ट किया गया और धीरे-धीरे मुंह से भोजन शुरू किया। 10 दिन बाद साँस की नली भी हटाई गई और मरीज़ की आवाज़ सामान्य हो गई। आज 31 जनवरी को मरीज़ को पूर्ण स्वास्थ्य के साथ घर भेज दिया गया।
