पूर्व कांग्रेस महासचिव की X पोस्ट: स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी पर जोर
इंदौर। पूर्व कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर जोर दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि चुनाव में अब केवल 11 महीने शेष हैं, ऐसे में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत रणनीति बनानी होगी।
उन्होंने सुझाव दिया कि इंदौर जिले के 3210 बूथों पर कम से कम 10-10 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाए। इसके साथ ही कुल 32,100 कार्यकर्ताओं का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाए, ताकि प्रभारी हरीश चौधरी के मार्गदर्शन में इंदौर नगर निगम चुनाव जीतने के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया जा सके।
यादव ने संकेत दिया कि संगठन को अभी से सक्रिय करते हुए बूथ स्तर पर सशक्त नेटवर्क खड़ा करना ही जीत की कुंजी होगा।
