इंदौर | newso2 . Indore road accident Bala Bachchan daughter death
मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार दो युवकों और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में युवती की पहचान प्रेरणा बच्चन के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाला बच्चन की बेटी थीं। बाला बच्चन वर्तमान में राजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हादसे की खबर मिलते ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

