इंदौर, 11 जनवरी 2025,(न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126: मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के दो पार्षदों के बीच हुए विवाद और बढ़ते दबाव के बीच पार्षद जीतू यादव उर्फ जाटव ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजा है।

इस्तीफे में लिखा है, ” मैं भाजपा का समर्पित और अनुशासित सिपाही हूं। मेरा, मेरे परिवार और अनुसूचित जाति के मेरे जाटव समाज का पार्टी से अटूट रिश्ता है। कुछ दिनों पहले इंदौर में पार्टी के एक साथी पार्षद के परिजनों के साथ हुई दुखद घटना में मेरा नाम घसीटकर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैने इस मामले में अपना पक्ष सभी तथ्यों के साथ माननीय शहर अध्यक्ष के समक्ष रखकर खुद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। मान्यवर मै ये नहीं चाहता कि मेरे कारण पार्टी को किसी असहज स्थिति का सामना करना पड़े अतः इस पूरे प्रकरण में निर्दोष साबित होने तक मै पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और MIC से त्याग पत्र देता हूं। मुझे विश्वास है पार्टी मेरे साथ अन्याय नहीं होने देगी।”

सादर
आपका जीतू यादव(जाटव), पार्षद, MIC सदस्य इंदौर

By Jitendra Singh Yadav

**जितेंद्र सिंह यादव** **वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक** जितेंद्र सिंह यादव एक अनुभवी पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के साथ कार्यरत हैं और स्वतंत्र विश्लेषक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। ## **मुख्य कार्यक्षेत्र और उपलब्धियां** ### **पत्रकारिता और राजनीतिक विश्लेषण** - राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़ रखते हैं। - राजनीतिक घटनाओं, नीतियों और प्रशासनिक कार्यों का विश्लेषण कर समाज को सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। - स्वतंत्र आलोचक के रूप में सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों को बनाए रखते हैं। ### **सूचना के अधिकार (RTI) और सामाजिक सक्रियता** - सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से सरकारी पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास। - विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जनहित याचिकाएँ (PILs) दाखिल कर प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। - कई महत्वपूर्ण रिपोर्टों और खुलासों के जरिए भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को उजागर किया। ### **पशु अधिकारों के पैरोकार** - प्रसिद्ध एनजीओ **'पीपल फॉर एनिमल्स' (इंदौर यूनिट)** के सलाहकार के रूप में कार्यरत। - पशु संरक्षण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत। ## **पत्रकारिता जगत में नेतृत्व** - **'Save Journalism Foundation'** के संस्थापक, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निष्पक्षता की रक्षा के लिए समर्पित है। - **'इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन'** के संस्थापक, जो पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा हेतु कार्यरत है। ## **समाज के प्रति योगदान और प्रभाव** जितेंद्र सिंह यादव की निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता ने कई सामाजिक बदलावों को प्रेरित किया है। उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों ने प्रशासन और सरकार को जवाबदेह बनाया है। उनके आरटीआई अभियानों और पत्रकारिता के माध्यम से समाज को पारदर्शिता, न्याय और जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ### **वर्तमान भूमिका** - **'Indore Varta'** यूट्यूब चैनल और **NewsO2.com** के साथ कंसल्टिंग एडिटर के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता और सामाजिक सक्रियता ने उन्हें मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत में एक प्रभावशाली पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वे लगातार सत्य और निष्पक्षता के पक्ष में खड़े रहकर समाज और पत्रकारिता के हित में कार्य कर रहे हैं।