इंदौर, 11 जनवरी 2025,(न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126: मध्यप्रदेश में यादव समाज और मुख्यमंत्री मोहन यादव को बदनाम करने के लिए सुनियोजित षड्यंत्र के तहत यादव उपनाम का फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसे लेकर म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और यादव अहिर सेना प्रमुख राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की है।

राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के यादव समाज से आने के बाद कुछ लोगों द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर यादव उपनाम का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने पत्र में इंदौर सहित अन्य जिलों से जुड़े 170 से अधिक लोगों और 5 सामाजिक संस्थाओं की सूची साक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री को सौंपी है।

फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का बड़ा खेल

पत्र के अनुसार, इंदौर की 5 सामाजिक संस्थाओं ने आर्थिक लाभ के लिए गैर-यादव व्यक्तियों को यादव जाति प्रमाण पत्र जारी किया है। इसके जरिए पिछड़े वर्ग की सुविधाओं और आरक्षण का अनुचित लाभ उठाया जा रहा है। इसी प्रकार, भोपाल, सागर, जबलपुर, दमोह, ग्वालियर, गुना, उज्जैन और सतना में भी सामाजिक संस्थाओं द्वारा पैसा लेकर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने के मामले सामने आए हैं। यह प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की अधिसूचना (दिनांक 26 दिसंबर 1984) और भारत सरकार के नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी किए गए हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने वाले संस्थानों के अध्यक्ष और सचिव समेत लाभार्थियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इन सभी पर धारा 420, 467, 468 और 120B के तहत कार्रवाई की मांग की है।

सरकारी सुविधाओं का दुरुपयोग

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई गैर-यादव व्यक्ति यादव उपनाम का इस्तेमाल कर सरकारी नौकरियों और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसके जरिए पिछड़े वर्ग को मिलने वाले लाभ को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश

राकेश सिंह यादव ने इसे मुख्यमंत्री मोहन यादव को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यादव समाज का नाम खराब कर आर्थिक लाभ और ब्लैकमेलिंग के लिए यादव उपनाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

By Jitendra Singh Yadav

**जितेंद्र सिंह यादव** **वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक** जितेंद्र सिंह यादव एक अनुभवी पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के साथ कार्यरत हैं और स्वतंत्र विश्लेषक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। ## **मुख्य कार्यक्षेत्र और उपलब्धियां** ### **पत्रकारिता और राजनीतिक विश्लेषण** - राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़ रखते हैं। - राजनीतिक घटनाओं, नीतियों और प्रशासनिक कार्यों का विश्लेषण कर समाज को सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। - स्वतंत्र आलोचक के रूप में सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों को बनाए रखते हैं। ### **सूचना के अधिकार (RTI) और सामाजिक सक्रियता** - सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से सरकारी पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास। - विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जनहित याचिकाएँ (PILs) दाखिल कर प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। - कई महत्वपूर्ण रिपोर्टों और खुलासों के जरिए भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को उजागर किया। ### **पशु अधिकारों के पैरोकार** - प्रसिद्ध एनजीओ **'पीपल फॉर एनिमल्स' (इंदौर यूनिट)** के सलाहकार के रूप में कार्यरत। - पशु संरक्षण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत। ## **पत्रकारिता जगत में नेतृत्व** - **'Save Journalism Foundation'** के संस्थापक, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निष्पक्षता की रक्षा के लिए समर्पित है। - **'इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन'** के संस्थापक, जो पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा हेतु कार्यरत है। ## **समाज के प्रति योगदान और प्रभाव** जितेंद्र सिंह यादव की निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता ने कई सामाजिक बदलावों को प्रेरित किया है। उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों ने प्रशासन और सरकार को जवाबदेह बनाया है। उनके आरटीआई अभियानों और पत्रकारिता के माध्यम से समाज को पारदर्शिता, न्याय और जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ### **वर्तमान भूमिका** - **'Indore Varta'** यूट्यूब चैनल और **NewsO2.com** के साथ कंसल्टिंग एडिटर के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता और सामाजिक सक्रियता ने उन्हें मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत में एक प्रभावशाली पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वे लगातार सत्य और निष्पक्षता के पक्ष में खड़े रहकर समाज और पत्रकारिता के हित में कार्य कर रहे हैं।