इंदौर में महावीर जन्म कल्याणक पर जैन अधिवक्ता परिषद का भव्य आयोजन, दो दिन निकलेगी शोभायात्रा
इंदौर, 29 मार्च 2026: मप्र जैन अधिवक्ता परिषद इंदौर द्वारा इस वर्ष भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। परिषद के तत्वावधान में 30 मार्च 2026 को दोपहर 2:00 बजे एवं 31 मार्च 2026 को सुबह 8:00 बजे निकलने वाले भव्य जुलूस में जैन अधिवक्ता उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लेंगे।
इस अवसर पर खजूरी बाजार स्थित राजकुमार बैंड के पास जैन अधिवक्ता परिषद इंदौर का विशेष मंच लगाया जाएगा, जहां उपस्थित अधिवक्ता भगवान महावीर का वंदन करेंगे तथा जैन धर्म की ध्वजा लहराते हुए धर्म और अहिंसा का संदेश देंगे।
परिषद ने सभी जैन अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे इस आयोजन में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। आयोजन को लेकर अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
