डीजल-पेट्रोल पर वैट व सेस कम करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
इंदौर, 16 मई। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आरटीओ एवं ट्रैफिक कमेटी के चेयरमेन एवं पूर्व अध्यक्ष, इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सी.एल. मुकाती ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर प्रदेश में डीजल एवं पेट्रोल पर लगाए गए वैट, अतिरिक्त कर एवं अन्य सेस में कमी करने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि मिडिल ईस्ट में उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि हो रही है। इसके चलते डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर प्रभाव पड़ रहा है।
पत्र के अनुसार, मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल पर विभिन्न करों एवं सेस के कारण कीमतें अन्य कई राज्यों की तुलना में अधिक हैं, जिसका असर आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों तथा परिवहन क्षेत्र पर पड़ रहा है।
सी.एल. मुकाती ने पत्र में उल्लेख किया है कि परिवहन क्षेत्र वर्तमान में आर्थिक चुनौतियों और व्यापारिक मंदी के दौर से गुजर रहा है तथा माल परिवहन कार्यों में कमी आने से कई व्यावसायिक वाहन प्रभावित हुए हैं।
पत्र में राज्य सरकार से जनहित और प्रदेशहित को ध्यान में रखते हुए डीजल एवं पेट्रोल पर लगाए गए वैट, अतिरिक्त कर एवं अन्य सेस में कमी किए जाने संबंधी निर्णय लेने का अनुरोध किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *