भोपाल, 6 जुलाई 2025
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कई विभागों में महत्वपूर्ण पदस्थापनाएँ की गई हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है।

जारी आदेश के अनुसार:

डॉ. राजेश कुमार राजौरा को अपर मुख्य सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग बनाया गया है। वे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

संजय दुबे को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें सौंपा गया है।

नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री कार्यालय का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वे ऊर्जा विभाग एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग का भी कार्यभार संभालेंगे।

संजय कुमार शुक्ल को सामान्य प्रशासन विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, और अन्य विभागों का भी अतिरिक्त प्रभार उनके पास रहेगा।

डी. पी. आहूजा को प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग बनाया गया है। वे मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग और आयुष विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।

एम. सेलवेंद्रन को कार्मिक विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

निशांत वरवड़े को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।

बल सिपाहिया को उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

राखी सहाय को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर का सचिव नियुक्त किया गया है।

तृप्ति भास्कर को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।