पीएससी करेगा आयोग के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती

इंदौर, 15 जनवरी 2026: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा मेडिकल ऑफिसर के कुल 1832 पदों पर एक साथ भर्ती की जा रही है, जिसके लिए 27 जनवरी 2026 से साक्षात्कार प्रारंभ होंगे। आयोग का लक्ष्य है कि यह पूरी चयन प्रक्रिया अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर ली जाए। आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए 3925 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है। आयोग की प्रेस विज्ञप्ति में दावा है कि एमपीपीएससी के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक साथ पदों पर भर्ती की जा रही है।

श्रेणीवार पदों का विवरण

अनुसूचित जाति (SC) – 225

अनुसूचित जनजाति (ST) – 642

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 380

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 201

अनारक्षित (UR) – 384

2025 में भी हुईं बड़ी चिकित्सा भर्तियां

एमपीपीएससी ने वर्ष 2025 में भी चिकित्सा विभाग में बड़ी संख्या में विशेषज्ञ पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की है। इनमें शामिल हैं

शिशु रोग विशेषज्ञ – 106 पद

स्त्री रोग विशेषज्ञ – 101 पद

अस्थि रोग विशेषज्ञ – 24 पद

नेत्र रोग विशेषज्ञ – 25 पद

पैथोलॉजी विशेषज्ञ – 08 पद

क्षय रोग विशेषज्ञ – 04 पद

मेडिकल विशेषज्ञ – 71 पद

ईएनटी विशेषज्ञ – 17 पद

निश्चेतना विशेषज्ञ – 75 पद

शल्य क्रिया विशेषज्ञ – 62 पद

रेडियोलॉजी विशेषज्ञ – 07 पद

औषधि विश्लेषक – 05 पद

खाद्य विश्लेषक – 02 पद

अन्य भर्तियां भी अंतिम चरण में

आयोग द्वारा अस्पताल प्रबंधक के 68 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है और शीघ्र ही साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 67 पदों का लिखित परीक्षा परिणाम भी जल्द जारी किया जाएगा, जिसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।