सुहागन महिलाओं और युवतियों के लिए विशेष आकर्षण
फैशन शो, संगीतमय तम्बोला, लक्की गेम और कवि सम्मेलन होंगे आयोजन का हिस्सा
इंदौर। जैन समाज के प्रमुख पर्व सुहाग दशमी (4 अगस्त) के उपलक्ष्य में 20 जुलाई को सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफ़ेयर सोसायटी व दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता द्वारा मल्हारगंज स्थित मोदीजी की नसिया में ‘सावन मेला उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष प्रभा जैन, महासचिव जूली जैन व संयोजक ओशीन तलाटी ने बताया कि मेले का उद्घाटन सुबह 11 बजे विभिन्न समाजों की प्रतिष्ठित महिलाएं करेंगी व समापन रात 10 बजे होगा।
मेले में मिस जैन इंदौर 2025 व मिसेज सावन 2025 सहित संगीतमय तम्बोला, फैंसी ड्रेस, लक्की गेम, राष्ट्र कवि सम्मेलन व फैशन शो जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को आकर्षक गिफ़्ट हेम्पर दिए जाएंगे।
पूर्व मंत्री पं. योगेन्द्र महंत आयोजन के परम संरक्षक व राहुल सेठी संस्थापक हैं। मेले में कोलकाता की साड़ियाँ, राखियाँ, कुर्ते, सौंदर्य प्रसाधन, घर सजावट, इलेक्ट्रिक सामान व आयुर्वेदिक दवाओं के स्टॉल के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का फ़ूड ज़ोन भी होगा। सुहाग दशमी पर महिलाएं निर्जल व्रत कर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं, इसी के उपलक्ष्य में यह विशेष आयोजन रखा गया है।
