सेवादार सोनी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

सेवादार सोनी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

इंदौर

मध्य प्रदेश के उज्जैन के ख्यात महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में बीते दिनों लगी आग में झुलसे एक सेवादार का आज उपचार के दौरान निधन हो गया है। आगजनी की घटना के बाद घायलों केसाथ बुजुर्ग सेवादार सत्यनारायण सोनी को पहले इंदौर लाया गया था लेकिन बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें मुंबई रिफर कर दिया था, जहां मंगलवार देर रात उन्होने अंतिम सांस ली। होली पर भस्म आरती के दौरान हुए  इस अग्निकांड में एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए थे।

सोनी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘ होली के पर्व पर महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुए भीषण हादसे में महाकाल भक्त श्री सत्यनारायण सोनी जी का उपचार के दौरान निधन, मेरी व्यक्तिगत क्षति है। शोकाकुल परिवार के साथ हम सबकी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

अरबिंदो में 3 उपचाररत , शेष डिस्चार्ज

इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ विनोद भंडारी ने न्यूज ओ 2 डॉट कॉम को बताया कि हमारे यहाँ उपचाररत घायलों में सिर्फ 3 घायल वर्तमान में भर्ती हैं, जिनकी हालत स्थिर हैं। जल्द ही इन तीनों मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। शेष को पहले डिस्चार्ज कर दिया गया है।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।