भाजपा कार्यालय पर जश्न की तैयारी

मोदी-मोहन पर मप्र ने जताया भरोसा

भाजपा को मप्र की 29 सीटों पर बढ़त

इंदौर

लोक सभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीट पर शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए बनाती हुई दिखाई दे रही है । यहाँ मोदी और मोहन के नेतृत्व पर प्रदेश की जनता ने पूरा भरोसा जताया है । शुरुआती रुझान में सुबह 11 बजे तक भाजपा की महत्वपूर्ण सीटों पर खजुराहो से बी डी शर्मा 23 लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 231306 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।  ज्योतिरादित्य को सुबह 11 बजे तक   379290 मत मिले हैं। विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 249355 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं ।

तो उधर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत मानी जा रही सीटों पर कांग्रेस के दिग्गज पीछे चल रहे हैं। राजगढ़ सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के रोडमल नागर से 25105 मतों से पीछे चल रहे हैं । रतलाम से कांतिलाल भूरिया भाजपा की अनीता नागर सिंह चौहान से 115018 मतों से पीछे हैं।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।