इंदौर, 05 फरवरी 2025: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिन में 13 चोरी की घटनाएँ दर्ज हुई हैं, इनमें से 11 वाहन चोरी के मामले हैं। इंदौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अज्ञात बदमाशों ने दो पहिया वाहनों को निशाना बनाया। इसके साथ ही साथ शिप्रा में खेत से केबल वायर चोरी करते बदमाशों को पकड़ा गया। वहीं बाणगंगा क्षेत्र में पोलोग्राउंड से ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। पुलिस ने इन सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303 (2) में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
आज़ाद नगर: श्रीबैली शांति टॉवर, बिचौली मर्दाना निवासी अजय गुप्ता की स्कूटर (MP 09UV 5012) मूसाखेड़ी स्थित पंवार वाइन शॉप की पार्किंग से 2 मार्च की शाम चोरी हो गई।
तेजाजी नगर: श्रीकृष्ण एवेन्यू, लिम्बोदी निवासी हर्षित गुप्ता की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (MP06MG8453) 1 मार्च को चोरी हुई। जिसकी रिपोर्ट 4 मार्च को लिखी गई।
तेजाजी नगर: जितेंद्र भालेराव की मोटर साइकिल एचएफ़ डीलक्स, फरियादी के घर के बाहर सैटेलाइट वैली से चोरी हो गई।
राऊ: भोपाल निवासी दीपक पंचोली की होंडा एसपी शाइन (MP-41-ND-3444) सिलिकॉन सिटी, अंकुश नशा मुक्ति केंद्र के पास से 20 फरवरी को चोरी हो गई। जिसकी रिपोर्ट 4 मार्च को दर्ज हुई।
विजयनगर: अभिषेक सिंह कौरव की रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (MP49ZB7153) सायाजी होटल के सामने सर्विस रोड से चोरी हुई।
परदेशीपुरा: श्याम नगर निवासी विजय कश्यप की हीरो होंडा हंक (MP13 ME 0299) परदेशीपुरा चौराहे के पास से 25 फरवरी को चोरी हो गई। एफआईआर 4 मार्च को दर्ज हुई।
पलासिया: विनोबा नगर निवासी तोखीर खान की एक्टिवा (MP 09 UP 05585) 3 मार्च की रात चोरी हुई।
हीरानगर: संगेश कुमार की सुखलिया में हुकुम चंद गेस्ट हाउस के सामने से 21 फरवरी की दोपहर लगभग 3:30 बजे चोरी हुई जिसकी रिपोर्ट लगभग 10 दिन बाद 4 मार्च को दर्ज हुई।
बाणगंगा: ग्राम रेवती निवासी राहुल भाभर की होंडा साइन (MP 09-VY-1131) चोरी हो गई।
जूनी इंदौर: विक्रम बघेल की मोटर साइकिल सीबी शाइन MP09VP0682 अग्रसेन चौराहा के पास नवलखा कामप्लेक्स से चोरी हो गई।
चंदन नगर: घनघोर घाट निवासी शेरू खान की लाल रंग की R-15 बाइक (MP-09-ZC-1786) चोरी हो गई।
क्षिप्रा: ग्राम मण्डलावदा में एक खेत से 25-25 फीट की दो केबल वायर और 20 फीट तार चोरी करते तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
बाणगंगा: सहायक यंत्री कार्यालय के बाहर से ट्रांसफार्मर चोरी, अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी
पोलोग्राउंड स्थित सहायक यंत्री टी.एस.जी. के कार्यालय के बाहर रखे मेंटेनेंस उपकरणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना 25 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जब कार्यालय के बाहर रखे 08 नग व 02 नग करंट ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की कुल कीमत करीब 46,000 रुपये आंकी जा रही है।