, बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को मिल रहा नया आयाम

इंदौर, 29 मई। बाल भवन इंदौर में बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से “क्ले वर्क वर्कशॉप” का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में बच्चों को मिट्टी से विभिन्न सजावटी वस्तुएँ बनाना सिखाया जा रहा है, जिससे उनकी सृजन क्षमता को बल मिल रहा है।

बाल भवन के सहायक संचालक विष्णु प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बाल भवन में निरंतर विभिन्न रचनात्मक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें मेहंदी, ड्राइंग, कंप्यूटर, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। इन प्रयासों से बच्चों को मोबाइल और टीवी की दुनिया से बाहर निकालकर उन्हें रचनात्मक दिशा दी जा रही है।

कार्यशालाओं में बच्चों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि बाल भवन का यह प्रयास बच्चों में नए कौशल विकसित करने में सफल हो रहा है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।