संभागायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

इंदौर, 01 जून 2025
गत दिवस संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में विमानतल पर्यावरण प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


बर्ड हिट रोकथाम के लिए सोशल मीडिया पर अभियान

संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि पंछियों के टकराव से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु 10 किलोमीटर की परिधि में सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।


बिजासन टेकरी मेले की सफाई पर विशेष ध्यान

बैठक में बिजासन टेकरी मेले के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देश मिला कि साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में कोई कमी न रह जाए।


वन्य जीवों को रिलोकेट करने के निर्देश

वन विभाग के अधिकारियों को प्रचालन क्षेत्र में पाए जाने वाले सियार, जंगली बिल्ली जैसे वन्य जीवों को पकड़ने और सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने के लिए कहा गया। विमानतल प्रबंधन को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए।


मानसून से पहले पेड़ों की छंटाई का कार्य प्रशंसनीय

विमानतल प्रबंधन ने नगर निगम द्वारा मानसून पूर्व कराई गई पेड़ों की सुरक्षित छंटाई की सराहना की। संभागायुक्त ने निर्देश दिया कि यह कार्य समय-समय पर निरंतर जारी रहे ताकि विमानतल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


विमानतल विकास के मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक में विमानतल विकास से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसमें सुरक्षा मानकों के पालन और यात्रियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर विचार किया गया।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।