इंदौर जिले के 5312 मेधावी विद्यार्थियों को मिला लैपटॉप के लिए 13 करोड़ 28 लाख रुपये का प्रोत्साहन


इंदौर, 4 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 94,234 विद्यार्थियों के बैंक खातों में 235 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इसी क्रम में इंदौर जिले के 5312 विद्यार्थियों को कुल 13 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि मिली। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 25-25 हजार रुपये जमा हुए।

इंदौर जिले का मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पार्क रोड में संपन्न हुआ। सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में लगभग 700 लाभार्थी विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, उपाध्यक्ष श्री भरत सिंह पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार मंडलोई, विद्यालय प्राचार्य श्रीमती पूजा सक्सेना सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक चेक और प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनैना शर्मा ने किया।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।