फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनोहर झांझरी का सम्मान

इंदौर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विद्यासागर सोशल ग्रुप, इंदौर ने शनिवार, 5 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे उदय नगर जैन मंदिर प्रांगण में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

ग्रुप अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि इस अवसर पर आम, जामुन, इमली, आंवला, जाम फल, सीताफल, कनक चंपा, मीठा नीम सहित ऑक्सीजन प्रदाता एवं फलदार पौधे रोपे गए। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि इन पौधों की सुरक्षा कर इन्हें पेड़ बनने तक देखभाल करेंगे।

ग्रुप सचिव अरविंद जैन सर ने बताया कि पहला पौधा फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर झांझरी, जैन समाज के अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटोदी एवं ग्रुप अध्यक्ष श्री सतीश जैन द्वारा रोपा गया।

इस अवसर पर मनोहर झांझरी को फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पगड़ी, दुपट्टा व माला पहनाकर विशेष सम्मानित किया गया। साथ ही श्री राजकुमार पाटोदी को जैन समाज में उनके सफल कार्यकाल, श्री राकेश सिंघई को परिवार सभा के अध्यक्ष बनने एवं संतोष जैन (एमपीईबी) को सिद्ध चक्र मंडल विधान में चक्रवर्ती बनने पर भी सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अपने संदेश में कहा कि विश्व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में सुनील – अनीता जैन (एक्स.), संतोष – मीना जैन सर, जे. के. जैन (फॉरेस्ट), प्रकाश – सुनीता जैन, ओमप्रकाश जैन, अजय जैन एडवोकेट, संगीता जैन, शालिनी जैन, सरिता – रविंद्र जैन, उषा – नरेंद्र सिंघई, सुरेश जैन (बीना), प्रदीप जैन, संदीप जैन, पंकज जैन समेत बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।