भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल सोमवार को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचे। उन्होंने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

खण्डेलवाल के साथ इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, विधायक मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, उषा ठाकुर, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन भी मौजूद रहे।

खजराना मंदिर में पूजा के बाद खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।