दृष्टिबाधित बच्चों के स्किल डेवलेपमेंट शिविर का दूसरा दिन
इंदौर, 26 जुलाई 2025

एचआर ग्रीन गार्डन में चल रहे पांच दिवसीय दृष्टिबाधित बच्चों के करियर डेवलेपमेंट शिविर का दूसरा दिन प्रभावी प्रशिक्षण और प्रेरक विचारों के साथ संपन्न हुआ। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जैन ने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों के लिए नवोन्मेषी विज्ञान आधारित कार्यक्रमों की जरूरत है ताकि वे आत्मनिर्भर बनें और प्रतिस्पर्धा में टिक सकें।

शिविर के मुख्य सत्र में निशक्तजन वित्त आयोग, रायपुर के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने बच्चों को मार्केटिंग, व्यापार मॉडल और समय प्रबंधन के गुर सिखाए। कंप्यूटर आधारित प्रोग्रामिंग और उसके व्यावसायिक उपयोग की जानकारी भी प्रशिक्षकों ने दी।

मध्यप्रदेश दृष्टिहीन संघ के डॉ. घनश्यामदास सिंघल ने कहा कि डिजिटल ब्रेल मशीन और टॉक बैक, जॉस जैसी तकनीकें दृष्टिबाधित बच्चों को समान अवसर देती हैं। उन्होंने बच्चों को सरकारी नौकरी के बजाय स्किल डेवलेपमेंट और स्वरोजगार की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन हुल्लास बेताला ने किया। किट बैग वितरण में प्रकाश भटेवरा, जिनेश्वर जैन, पीयूष जैन, अरुण कुमार जैन, सुरेंद्र डाकलिया, हंसमुख गांधी, अजय जैन और जैन सोशल ग्रुप लोटस के सदस्य शामिल रहे। अंत में आभार विपुल बेताला ने व्यक्त किया।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।