विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की प्रांत बैठक रतलाम में संपन्न
विधर्मियों के झूठे विमर्श का खंडन करेगी विहिप – खगेन्द्र भार्गव
रतलाम। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की प्रांत बैठक रविवार को रतलाम में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। विहिप प्रतिवर्ष छह माह में एक प्रांत स्तरीय बैठक आयोजित करता है, जिसमें विभिन्न आयामों पर कार्य योजना बनाई जाती है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे ने कहा कि संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर जनसामान्य को जोड़ने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही “पंच परिवर्तन” के तहत समाज जागरण अभियान भी चलाया जाएगा।
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव ने बैठक में कहा कि विधर्मियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे विमर्शों का खंडन करने और हिंदू समाज को तथ्य आधारित जानकारी देने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर विमर्श टीमों का गठन किया जाएगा।
बैठक में बजरंग दल के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान चलाने, विहिप स्थापना दिवस और अखंड भारत कार्यक्रमों को ग्राम और मोहल्ला स्तर तक ले जाने की योजना पर भी निर्णय लिया गया। सेवा विभाग की ओर से सेवा बस्तियों में बाल संस्कार शाला केंद्रों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण को रोकने हेतु संगठन लगातार सक्रिय प्रयास कर रहा है।
बैठक में विहिप के केंद्रीय मंत्री अजय पारिख, प्रांत अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष माला सिंह ठाकुर, सहित विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के 300 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस बैठक में गन्नी चौकसे को मालवा प्रांत के प्रचार-प्रसार की बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
