आचार्य विशद सागरजी, विप्रणत सागरजी सहित मुनि संघों के सानिध्य में होगा प्रवचन व सामूहिक क्षमायाचना

इंदौर। दिगंबर जैन समाज द्वारा दस लक्षण महापर्व की पूर्णाहुति पर सामूहिक क्षमा वाणी कार्यक्रम सोमवार, 8 सितंबर को कांच मंदिर प्रांगण, इतवारिया बाजार में आयोजित किया जाएगा।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि सुबह शहरभर के जैन मंदिरों में अभिषेक, शांति धारा, नित्य नियम पूजन और रत्नत्रय पूजन होंगे। इसके बाद क्षमावाणी पूजन संपन्न होगा।

शाम 5 बजे से कांच मंदिर प्रांगण पर पारंपरिक सामूहिक क्षमा वाणी का आयोजन होगा। इसमें शहर की विभिन्न कॉलोनियों में विराजित आचार्य संघ, मुनि संघ और आर्यिका संघ पधारेंगे। इनमें प्रमुख रूप से आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ, आचार्य विप्रणत सागर जी महाराज ससंघ, मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज ससंघ और मुनि पूज्य सागर जी महाराज शामिल होंगे। सर्वप्रथम इनके विशेष प्रवचन होंगे और श्री जी का अभिषेक किया जाएगा।

इसके उपरांत समाजजन पारंपरिक रीति से एक-दूसरे से मन, वचन और काया से हुई भूल-चूक के लिए क्षमा याचना करेंगे और संदेश देंगे—
“सबसे क्षमा, सबको क्षमा, उत्तम क्षमा।”

समाज श्रेष्ठी श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, एम.के. जैन, मनोहर झांझरी, सुशील पांड्या, अमित कासलीवाल, कमलेश कासलीवाल (इंद्र भवन), प्रिंस पाल टोंग्या, राकेश विनायका, राजेंद्र सोनी, विनय बाकलीवाल, मनीष गंगवाल और रितेश पाटनी ने समाजजन से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।