भोपाल इंदौर, 26 नवंबर। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS अधिकारी संतोष कुमार वर्मा को विवादित टिप्पणी मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।वर्मा पर भोपाल में आयोजित अजाक्स प्रांतीय अधिवेशन (23 नवंबर) में आरक्षण को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसकी समाचारों की प्रतियां भी नोटिस के साथ संलग्न की गई हैं।

राज्य सरकार ने इसे सामाजिक समरसता को ठेस पहुंचाने, वैमनस्य फैलाने एवं आईएएस सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है। उनसे पूछा गया है कि क्यों न उनके विरुद्ध अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

अधिकारी को 7 दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।