इंदौर, 20 फरवरी 2026: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन शुक्रवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। ब्लू डेनिम और व्हाइट शर्ट में उनका सादा लेकिन दमदार अंदाज़ लोगों को खासा पसंद आया। जैसे ही अजय देवगन मंच पर पहुंचे, फैंस की तालियों की गड़गड़ाहट से ठंड के मौसम में भी माहौल गरमा गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उन्हें इंदौर शहर बेहद पसंद है और वे यहां अक्सर आते रहते हैं। उनके इस बयान पर उपस्थित लोगों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी।
कार्यक्रम के लिए मीडिया को सुबह 11 बजे का समय दिया गया था, हालांकि अजय देवगन लगभग 45 से 50 मिनट की देरी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सुबह का समय होने के कारण फैंस की मौजूदगी तो रही, लेकिन भीड़ अपेक्षाकृत कम रही।
गौरतलब है कि इंदौर में सेलेब्रिटी कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों को कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में इस कार्यक्रम में भी मीडिया की उपस्थिति सामान्य से कम रही। हालांकि अजय देवगन ने कार्यक्रम में अधिक देर नहीं लगाई और निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कर आयोजन संपन्न किया।
अजय देवगन की सादगी, संजीदगी और शांत स्वभाव ने एक बार फिर उनके व्यक्तित्व की अलग पहचान को रेखांकित किया।
