क्लोरीन या अमोनिया की आशंका ; 8 लोग अस्पताल पहुंचे…
इंदौर। इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में अज्ञात गैस रिसाव मामले में नई जानकारी सामने आई है। News O2 से बातचीत में CMHO इंदौर डॉ. माधव हसानी ने कहा कि गैस की प्रकृति की अभी पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर क्लोरीन या अमोनिया जैसी गैस की आशंका जताई जा रही है।
CMHO का बयान
डॉ. हसानी के अनुसार:
- “Gas not diagnosed yet — जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।”
- प्रभावित लोगों में आंखों में जलन (Irritation) और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण पाए गए।
- सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर (stable) है।
कितने और कहाँ भर्ती?
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल 8 लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे—
- 4 मरीज Charak Hospital में
- 3 मरीज Ayesha Hospital में
- 1 मरीज खजराना क्षेत्र से रिपोर्ट हुआ
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ऑब्जर्वेशन में रखा है।
प्रशासन अलर्ट
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात हैं। एहतियातन प्रभावित क्षेत्र में पानी का छिड़काव और निगरानी जारी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी परेशानी की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
(अपडेट जारी — गैस की पुष्टि और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार)
