इंदौर, 23 मार्च । शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चोइथराम हॉस्पिटल रोड पर सोमवार को एक कार गैराज में भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेज थी कि गैराज में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

गैराज चोइथराम हॉस्पिटल के समीप होने के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।