जे पी नड़ड़ा, शिवराज सिंह, मनोहर लाल हुए कैबिनेट में शामिल

राजनाथ, शाह, गडकरी, जयशंकर और सीतारामण ने भी ली मंत्री पद की शपथ

पूर्व विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद और निर्मला सीतारमण , जयंत चौधरी ने अँग्रेजी में ली शपथ

इंदौर/ नई दिल्ली, 9 जून 2024

18 वीं लोक सभा के गठन के बाद आज रविवार शाम को नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समकक्ष अपना नाम दर्ज करा लिया है। दरअसल मोदी से पहले जवाहर लाल नेहरू एकमात्र प्रधानमंत्री थे जो लगातार तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं।

मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण ने भी शपथ ली है। मोदी और उपरोक्त मंत्रियों के साथ साथ आज 72 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के राजनीतिक प्रतिनिधि और कई सिने सितारे शामिल हुए हैं। मुख्यत: बॉलीवुड से शाहरुख खान, रवीना टंडन, रजनीकान्त और अन्य शामिल हुए हैं। विक्रम मेसी आकर्षण का केंद्र रहे। भारतीय उधयोग जगत से रिलायन्स इंडस्ट्री के प्रमुख मुकेश अंबानी, अडानी समूह से गौतम अडानी, बिरला समूह के कुमार मंगलम बिरला भी शामिल हुए हैं। भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भी पहुंचे हैं।

मंत्री पद को लेकर महाराष्ट्र से उठे नाराजगी के स्वर

जहां एक ओर मोदी सरकार में मंत्रियों के शपथ लिए जाने का आयोजन जारी है वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में एनसीपी (नेशनलिस्ट कॉंग्रेस पार्टी ) से टूटकर चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हुए अजीत पवार सम्मानजनक हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। इसी तरह नाराजगी के स्वर तो आंध्र प्रदेश से भी सुनाई दिये हैं। चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी मोदी 2.0 में हुए कथित जासूसी (पेगासिस) मामले की जांच कराये जाने की मांग उठाकर अमित शाह की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पड़ोसी देशों एक प्रतिनिधि हुए शामिल

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जगन्नाथ और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री-नामित नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।

प्रधानमंत्री मोदी 3.0 की नई टीम में 30 कैबिनेट मंत्री होंगे। वहीं, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल होंगे। भारत के 24 राज्यों से इस टीम में मंत्रियों को शामिल किया गया है।  सभी सामाजिक समूहों से नेतृत्व को शामिल किया गया है। इसमें 27 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 10 अनुसूचित जाति (SC), 5 अनुसूचित जनजाति (ST), 5 अल्पसंख्यक शामिल होंगे। साथ ही 18 वरिष्ठ मंत्री मंत्रालयों का नेतृत्व करेंगे।

ये ले रहे हैं शपथ

पंकज चौधरी -यूपी के महाराज गंज से जीते

जयंत चौधरी ने ली शपथ

जेडीएस के एच डी कुमार स्वामी मंत्री बने।

मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह, चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली शपथ।

अश्विनी वैष्णव ने मंत्री पद की शपथ ली, राज्यसभा सांसद हैं

फरीदाबाद से भाजपा सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने शपथ ली। मोदी 1 और मोदी 2 में भी मंत्री रहे हैं। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष रहे हैं।

रामदास आठवले ने शपथ ली। मोदी 2 में मंत्री रहे। महाराष्ट्र में आरपीआई (ए) से सांसद हैं। दो बार के राज्य सभा सांसद रहे हैं। 3 बार लोक सभा सांसद रहे हैं।

बिहार से 8 लोगों को कैबिनेट में जगह मिली है।

श्रीपद नाईक ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

रामनाथ ठाकुर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। बिहार सरकार में मंत्री रहे। पहली बार केंद्र में मंत्री पद। भारत रत्न और दो बार के बिहार के सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं।

नित्यानन्द राय- गृह राज्य मंत्री पद की शपथ ली। बिहार के उजियापुर से सांसद हैं। 4 बार विधायक रहे हैं। तीसरी बार सांसद बने हैं।

अनुप्रिया पटेल- अपना दल से एक सीट हासिल कर मंत्री मण्डल में शामिल। मिर्जापुर से सांसद बनी। तीसरी बार सांसद बनी।

वी सोमन्ना राज्य मंत्री की शपथ ली। कर्नाटक से भाजपा सांसद।

डॉ चन्द्रशेखर पेमासानी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। अमेरिका से डॉक्टर की उपाधि ली है। पहली बार लोक सभा का चुनाव जीता। टीडीपी से गुंटूर से चुनाव जीते। 5 हजार 700 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। सबसे अमीर सांसदों में शामिल।

प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल- राज्य मंत्री की शपथ ली। यूपी के आगरा से भाजपा सांसद हैं।

शोभा करान्द्लाजे बैंगलोर उत्तर से भाजपा सांसद राज्य मंत्री बनी। तीसरी बार की लोक सभा सांसद हैं।

कीर्तिवर्धन सिंह- यूपी के गोंडा से भाजपा सांसद।