इंदौर में नोटा ने तोड़ा रिकार्ड , 51 हजार से अधिक वोट दर्ज

शाम तक नोटा बनेगा मील का पत्थर

शंकर लालवानी को मिले कुल मत चार लाख हजार 892

कुल बढ़त तीन लाख 31 हजार 846

नोटा को 69046

अपडेट 2:00 PM – इंदौर में नोटा 2 लाख पार, नोटा को 201338 मत मिले।

भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 1160627 मतों के साथ एकपक्षीय बढ़त बनाए हैं

इंदौर

लोक सभा चुनाव 2024 में इंदौर ने फिर एक रिकार्ड बनाया है। इंदौर में शुरुआती रुझान में नोटा को 51 हजार से अधिक वोट मिले हैं। नोटा ने लोकसभा 2019 में बिहार की गोपालगंज संसदीय सीट पर मिले 51 हजार 660 वोटों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इंदौर में नोटा को एतिहासिक वोट मिलते हुए दिख रहे हैं। ये स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि इंदौर में जिस तरह कांग्रेस प्रत्याशी को एन मौके पर भाजपा में शामिल किया गया, उससे लोगों में गुस्सा है। ये भी स्पष्ट है कि यहाँ कांग्रेस अपनी भूमिका निभाने में विफल रही है। ये जनता का आक्रोश है जो सत्ता धारी पार्टी की अनएथिकल प्रैक्टिस पर फूटा है। शाम होते होते नोटा वो मील का पत्थर बनेगा जिसे भविष्य में देश की किसी भी संसदीय सीट को तोड़ना बड़ी चुनौती होगा।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।