जिला न्यायालय परिसर में लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर
831 न्यायाधीश, अधिवक्ता व न्यायकर्मियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंदौर। जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार से दो दिवसीय स्थ्य शिविर की शुरुआत हुई। स्व. जी. एम. चाफेकर की स्मृति में आयोजित इस शिविर का आयोजन इंदौर अभिभाषक संघ द्वारा अरबिंदो हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। विशेष अतिथि के रूप में प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने शिविर का उदघाटन किया।

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एल. एल. यादव और सचिव कपिल बिरथरे ने बताया कि पहले दिन करीब 831 न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों व आमजन ने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षणों का लाभ लिया। शिविर में हड्डी रोग, लिवर, हृदय रोग, ईसीजी, स्त्री रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित कई गंभीर बीमारियों की जांच की गई।

इस अवसर पर पूर्व न्यायमूर्ति शांतनु केमकर, पूर्व न्यायमूर्ति संवत्सर, प्रधान व जिला न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव, संघ उपाध्यक्ष जितेंद्र निम , सहसचिव विजय व्यास, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोमानी, कार्यकारिणी सदस्य नेहा रुहेला, जितेंद्र यादव, दीपाली बेरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर 05 दिसंबर 2025 को भी जारी रहेगा।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।