20 अनुभवी पेशेवरों ने वीकेंड एमबीए की कार्यकारी यात्रा शुरू की

मुंबई ,10 जनवरी 2026: भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) इंदौर के मुंबई परिसर में वीकेंड एमबीए कार्यक्रम पीजीपीएमएक्स (Post Graduate Programme in Management for Working Executives) के 24वें बैच का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस बैच में 20 अनुभवी कार्यरत पेशेवर शामिल हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने किया। इस अवसर पर प्रो. मीत वच्छराजानी (चेयर–पीजीपीएमएक्स) सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
उद्घाटन संबोधन में प्रो. राय ने प्रतिभागियों से खुले मन से सीखने, अनुशासन, समय प्रबंधन और उद्देश्य की स्पष्टता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल परिश्रम से नहीं, बल्कि धैर्य, मानसिक लचीलापन और विविध दृष्टिकोणों से जुड़ने की क्षमता से विकसित होता है।

प्रो. मीत वच्छराजानी ने कहा कि पीजीपीएमएक्स कार्यक्रम की विशेषता यह है कि प्रतिभागी काम के साथ पढ़ाई करते हुए कक्षा में सीखी अवधारणाओं को तुरंत अपने कार्यस्थल पर लागू कर सकते हैं। वैकल्पिक सप्ताहांत कक्षाएं इस अनुभव-आधारित सीख को मजबूत बनाती हैं।
इस बैच में इंजीनियरिंग, बैंकिंग, आईटी, परामर्श, ऊर्जा, मीडिया, निर्माण और डिजिटल सेवाओं सहित कई क्षेत्रों के पेशेवर शामिल हैं। प्रतिभागियों का औसत कार्य अनुभव 13 वर्ष है।

उल्लेखनीय है कि पीजीपीएमएक्स कार्यक्रम को फाइनेंशियल टाइम्स की टॉप-100 एग्जीक्यूटिव एमबीए रैंकिंग में करियर प्रगति के लिए भारत में पहला और वैश्विक स्तर पर 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।