आरोपी है मानसिक बीमारी से ग्रस्त

इंदौर। सोशल मीडिया पर एक जैन आचार्या के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी अरविंद कुमार जैन (63), निवासी तिलक नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फरियादी प्रयाशु जैन की रिपोर्ट पर थाना तिलक नगर में आरोपी के खिलाफ धारा 119, 196, 299, 302, 356 बीएनएस एवं 66/67 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही शिकायतकर्ता सौरभ जैन से ₹25,000 की अवैध मांग भी की थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने दो दिन की तलाश और तकनीकी मदद से आरोपी को पकड़ा। उससे घटना में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले पांच साल से Severe Anxiety Disorder और Schizophrenia जैसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी व उसके परिजनों ने जैन समाज से वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 24 सितंबर 2025 तक न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।