पुलिस ने आरोपियों से 6.75 लाख का माल किया बरामद

इंदौर, 27 जून 2025: इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में घरेलू काम के बहाने घर की रैकी कर 7 लाख की चोरी करने वाली महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला लता कीर व उसके साथी महेन्द्र व राघव केवट (सभी उम्र 19 वर्ष) राजस्थान के निवासी हैं। आरोपियों ने चोरी की रकम से बुलेट बाइक व महंगे कपड़े, ब्यूटी पार्लर और होटल में ऐशो-आराम पर खर्च किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर 4.60 लाख रुपये नगद व 2.15 लाख की नई बुलेट बाइक सहित कुल 6.75 लाख का माल जब्त किया है। तीनों आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ जारी है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।