कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश, 31 मार्च को खुले रहेंगे सभी शासकीय कार्यालय
जैन समाज ने इंदौर कलेक्टर को दिया धन्यवाद
इंदौर, 29 मार्च 2026:
महावीर जयंती के अवसर पर इंदौर जिले में 30 मार्च (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं इस दिन बंद रहेंगी, जबकि 31 मार्च (मंगलवार) को सभी कार्यालय पूर्ववत संचालित होंगे।
महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है, जिससे जैन समाज में हर्ष का वातावरण है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा 29 मार्च को ही अवकाश को लेकर आदेश जारी कर दिए गए थे। इसके बाद ग्वालियर और भोपाल कलेक्टर ने भी तत्काल आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन इंदौर में रविवार शाम तक आदेश जारी नहीं होने से जैन समाज में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
हालांकि देर रात कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है और अब इंदौर जिले में 30 मार्च को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जैन समाज ने इंदौर कलेक्टर का आभार माना है।
