लोक सभा 2024 चुनाव परिणाम

केन्द्रीय निर्वाचन आयोग से लाइव अपडेट

Live update from Election Commission

लोक सभा चुनाव परिणामों को लेकर आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है । केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किए जा रहे रुझानों से साफ है कि इंडिया गठबंधन और एनडीए (राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक गठबंधन) के बीच कड़ी टक्कर जारी है । लोकसभा की 542 सीटों पर 7 चरणों मे मतदान सम्पन्न हुआ है । बीती 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान की शुरुआत के साथ बीती 1 जून को अंतिम चरण मे मतदान हुए । फलस्वरूप मतगणना के बाद आज शाम तक 8360 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला देश के लगभग 97 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर 37 पर समाजवादी पार्टी (सपा), 33 पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस का कब्जा।

मैनपुरी सीट पर सपा की डिम्पल यादव का कब्जा।

अयोध्या से भाजपा हारी। राम मंदिर मुद्दा काम नहीं आया।

अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी हारी।

झांसी से कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य हारे।

मप्र की राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह हारे।

मप्र की छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे नकुलनाथ हारे।

मप्र की 29 की 29 सीटें कांग्रेस के खाते में।

तमिलनाडु की 39 सीटों पर 22 पर डीएमके, 9 पर कांग्रेस जीती। तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से कांग्रेस से पी चिदम्बरम के बेटे कार्ति पी चिदम्बरम जीते

केरल से कांग्रेस से शशि थरूर जीते।

वाराणसी ने पीएम मोदी महज पौने दो लाख मतों से कांग्रेस के राय को हराया।

बिहार में भाजपा ने 12 सीटें जीती- सारण से राजीव प्रताप रुड़ी, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रवि शंकर प्रसाद जीते।

बिहार में आरजेडी ने 4 सीटें जीतीं- पाटलीपुत्र से आरजेडी की मीसा भारती जीती।

दिल्ली की सातों की 7 सीट भाजपा के खाते में। यहाँ नॉर्थ ईस्ट से मनोज तिवारी और न्यू दिल्ली से वांसुरी स्वराज जीती।

जम्मू कश्मीर की 4 सीटों में 2 पर नेशनल कोन्फ्रेंस, 2 पर भाजपा जीती। यहाँ भाजपा से ऊधमपुर सीट से जितेंद्र सिंह और जम्मू से जुगल किशोर जीते।

हिमाचल प्रदेश की चारों की चार सीट भाजपा के खाते में- मंडी से कंगना रनौत , हमीरपुर से अनुराग ठाकुर जीते।

हरियाणा की 10 सीटों पर 5 पर भाजपा और 5 पर कांग्रेस ।

हरियाणा में भाजपा से कुरुक्षेत्र सीट से नवीन जिंदल, करनाल से मनोहर लाल खट्ट्रर ने पार्टी की लाज बचाई।

झारखंड की 14 सीटों में 8 पर भाजपा, 3 पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, 2 पर कांग्रेस जीती।

झारखंड की गोड्डा सीट से भाजपा के निशिकांत दुबे जीते।

कर्नाटक की 28 सीटों पर 17 पर भाजपा, 9 पर कांग्रेस और 2 पर जनता दल जीती।

कर्नाटक की दावणगेरे सीट पर कांग्रेस की डॉ प्रतिभा मल्लिकार्जुन जीतीं। हासन से कांग्रेस के श्रेयस पटेल जीते।

कर्नाटक में बैंगलोर साउथ में भाजपा के तेजस्वी सूर्या जीते।

केरल की 20 सीटों में 14 पर कांग्रेस, 1 पर भाजपा जीती।

केरल के वायनाड पर कांग्रेस से राहुल गांधी, अलपुझा से के सी वेणुगोपाल, तिरुवनन्तपुरम से शशि थरूर जीते।

लद्दाख की एक सीट , वह भी निर्दलीय के खाते में। यहाँ भाजपा और कांग्रेस दोनों हारीं।

लक्षदीप की एक सीट कांग्रेस के खाते में।

महाराष्ट्र की 48 सीटों में 13 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा , शिवसेना 8, एनसीपीएसपी 6 पर जीती।

मुंबई नॉर्थ से भाजपा के पीयूष गोयल जीते।

कल्याण सीट पर शिवसेना के डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे जीते।

बारामती सीट पर एनसीपी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले जीतीं।

मणिपुर की दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में।

नागालैंड की एक 1 सीट कांग्रेस के खाते में।

ओड़ीशा में 20 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस जीती। पूरी से भाजपा के संबित पात्रा जीते।

पुंडुचेरी की एक सीट कांग्रेस के खाते में।

पंजाब की 13 सीटों में 7 पर कांग्रेस , 3 पर आम आदमी पार्टी जीती। 1 सीट शिरोमणि अकाली दल और 2 निर्दलीय के खाते में।

पंजाब में जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी जीते। श्रीमोमणि अकाली दल की एक सीट पर भटिंडा से हरसिमरत कौर बादल जीतीं।

कंडूर साहिब से अमृतपाल सिंह और फ़रीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा दोनों निर्दलीय जीते।

राजस्थान की 25 सीटों पर 14 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस जीती। कोटा सीट पर भाजपा के ओम बिरला, झालावार से दुष्यंत सिंह, बीकानेर से अर्जुन मेघवाल जीते।

तेलांगना की 17 सीटों में 8 पर भाजपा , 8 पर कांग्रेस और 1 पर एआईएमआईएम जीती। हैदराबाद सीट पर एआईएमआईएम के असुद्दीन ओवेसी जीते ।

त्रिपुरा की दोनों सीटें भाजपा के खाते में।

उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा के खाते में।

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में 29 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), 12 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस जीती। यहाँ तृणमूल कांग्रेस से कृष्णानगर सीट पर महुआ मोईत्रा, डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी और बहरामपुर से युसुफ पठान जीते।