file photo

मोदी के मंत्रिमंडल में मप्र को सम्पूर्ण मप्र को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश  

शिवराज, सिंधिया समेत मध्य प्रदेश से 5 सांसद ले सकते हैं शपथ

इंदौर/ नई दिल्ली 9 जून 2024

नरेंद्र मोदी आज प्रधनमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री होंगे जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी की कैबिनेट में मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान समेत 5 सांसदों को प्रभार मिलने की संभावना प्रबल है। इनमें दो मंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री रहे हैं और तीन चेहरे पहली बार केंद्र में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। इनमें 3 सांसदों को कैबिनेट मंत्री और 2 को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। इन 5 सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह देकर समूचे मप्र को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।

मध्य प्रदेश के मध्य भारत अंचल से शिवराज सिंह चौहान, ग्वालियर-चंबल से ज्योतिरादित्य सिंधिया , मालवा निमाड़ से सावित्री ठाकुर, बुंदेलखंड से डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक और नर्मदा बेल्ट से दुर्गादास ऊईके को मंत्री पद मिलने की स्थिति लगभग साफ हो गई है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से निम्नलिखित सांसदों को मंत्री पद मिलने की संभावना है:

1- शिवराज सिंह चौहान- विदिशा सांसद

2-ज्योतिरादित्य सिंधिया- गुना सांसद

3-सावित्री ठाकुर- धार सांसद

4- वीरेंद्र खटीक- बुंदेलखंड सांसद

5- दुर्गादास ऊईके- बैतूल सांसद

इनमें सिंधिया और खटीक मोदी 2.0 में भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। चौहान, ठाकुर और ऊईके पहली बार केंद्रीय मंत्री बनेंगे। इस प्रकार, मोदी के मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देकर, राज्य के विभिन्न हिस्सों की आवाज़ को केंद्र में शामिल करने का प्रयास किया गया है।