2.38 करोड़ से अधिक के अवार्ड पारित, 1038 पक्षकारों को मिला लाभ

इंदौर , 13 दिसंबर 2025: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायाधिपति विजय कुमार शुक्ला के आदेश पर शनिवार को उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में वर्ष 2025 की चतुर्थ एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

नेशनल लोक अदालत के समक्ष सिविल (एमएसीटी), रिट, आपराधिक सहित विभिन्न प्रकृति के कुल 639 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गए, जिनमें से 201 प्रकरणों का आपसी सुलह से सफल निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में कुल 2 करोड़ 38 लाख 39 हजार 178 रुपये के अवार्ड पारित हुए, जिससे 1038 पक्षकार लाभान्वित हुए।

नेशनल लोक अदालत में न्यायाधिपति बिनोद कुमार द्विवेदी एवं न्यायाधिपति जय कुमार पिल्लई की खण्डपीठों के समक्ष पक्षकारों की सहमति से प्रस्तुत प्रकरणों की सुनवाई की गई, जहां आपसी समझौते के आधार पर 201 मामलों का त्वरित एवं निराकरण किया गया।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।